रांची पुलिस का नया एक्शन प्लान, 3 साल से जमे टाइगर मोबाइल जवानों का होगा तबादला

रांची एसएसपी ने टाइगर मोबाइल के जवानों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. तीन साल से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों का तबादला होगा और क्यूआर कोड से हाजिरी लगेगी.

रांचीः शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गुरुवार को रांची पुलिस एक्शन मोड में दिखी. एसएसपी की अध्यक्षता में न्यू पुलिस लाइन स्थित यूसी झा हॉल में टाइगर मोबाइल के अफसरों और जवानों के साथ अहम बैठक हुई. बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, कोतवाली एएसपी, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी शामिल हुए. एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की सुरक्षा में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

तीन साल से अधिक समय से जमे जवानों का होगा तबादला

बैठक में एसएसपी ने कहा कि टाइगर मोबाइल में लगातार तीन साल से अधिक समय से जमे अफसरों और जवानों का तबादला किया जायेगा. उनकी जगह नये पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी. इसका उद्देश्य गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें- चदरा चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ाया, पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंपा

क्यूआर कोड स्कैन कर दर्ज होगी उपस्थिति

शहर के बैंकों, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य संवेदनशील इलाकों में क्यूआर कोड लगाये गये हैं. गश्ती के दौरान टाइगर मोबाइल के जवानों को संबंधित स्थान पर पहुंचकर क्यूआर कोड स्कैन करना अनिवार्य होगा. इससे गश्ती दल की मौके पर मौजूदगी और निगरानी की जानकारी दर्ज हो सकेगी.

पुराने अपराधियों और संदिग्धों का होगा सत्यापन

आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस, अवैध शराब, चेन और मोबाइल छिनतई तथा नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल पुराने अपराधियों और संदिग्धों का सत्यापन किया जायेगा. पुलिस को ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें- गुमला को मॉडल शहर बनाने का सपना अधूरा, सिटी मैनेजर की कार्यशैली पर जनता ने उठाए सवाल

छोटे हथियारों से फायरिंग अभ्यास शुरू होगा

टाइगर मोबाइल के जवानों की क्षमता बढ़ाने के लिए छोटे हथियारों के साथ फायरिंग अभ्यास तुरंत शुरू कराया जायेगा. इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में टाइगर मोबाइल की ड्यूटी, समय और क्षेत्र का सही बंटवारा करने का निर्देश दिया गया है. थाना प्रभारी रोजाना टाइगर मोबाइल के जवानों के काम की समीक्षा भी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >