रांची पुलिस ने की कार्रवाई, मटका खेलते 11 लोगों को दबोचा

रांची : रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय-1 नीरज कुमार के नेतृत्व में नामकुम पुलिस ने लोवाडीह में छापामारी कर मटका के अड्डे से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक लाख 36 हजार रुपये नकद, छह मोबाइल व मटका खेलाने से संबंधित दर्जनों पर्चे बरामद किये गये.

रांची पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें राधेश्याम यादव, राजू कुमार यादव (दोनों सामलौंग निवासी), रवि कुजूर, लालू रजक, प्रवीण महतो, प्रकाश महतो (सभी लोवाडीह निवासी), धीरज कुमार सिंह (चुटिया), जांबाज कुरैशी (कांटाटोली), मो निजाम (मौलाना आजाद कॉलोनी), मो मोइन कुरैशी (इलाही बख्श कॉलोनी सदर), रमजान अंसारी (इदरीश कॉलोनी लोअर बाजार) शामिल हैं.

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय-1 के नेतृत्व में लोवाडीह में छापामारी कर मटका खेल रहे कुछ लोगों को पकड़ा गया. इनकी निशानदेही पर लोवाडीह में ही दो अन्य जगहों पर छापामारी कर कुल 11 लोगों को पकड़ा गया, जबकि तीन लोग अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गये. प्रवीण महतो व प्रकाश महतो व एक अन्य मटका खेलाते थे.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : धनबाद से दिल्ली जानेवालों के लिए खुशखबरी, पटरियों पर दौड़ने के लिए नंदन कानन एवं नीलांचल एक्सप्रेस तैयार, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >