झारखंड को मिला देश की बेस्ट नेत्र सोसाइटी का सम्मान, रांची में मना जश्न

Ranchi Ophthalmic Forum: झारखंड नेत्र सोसाइटी की साइंटिफिक कमेटी की चेयरपर्सन और रांची ऑप्थाल्मिक फोरम की सेक्रेटरी डॉ भारती कश्यप ने बताया कि झारखंड नेत्र सोसाइटी को वर्ष 2024-25 में नेत्र रोग विशेषज्ञ और स्नातकोत्तर छात्रों के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए और आम जनों में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. झारखंड नेत्र सोसाइटी को एशिया पैसिफिक नेत्र विज्ञान कांग्रेस, नयी दिल्ली में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला.

Ranchi Ophthalmic Forum News: झारखंड नेत्र सोसाइटी को देश की बेस्ट नेत्र सोसाइटी का सम्मान मिलने पर रांची में रांची ऑप्थाल्मिक फोरम के द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड नेत्र सोसाइटी को मिले सम्मान का जश्न मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन रांची के होटल ली लैक सरोवर पोर्टिको के सभागार में हुआ. सेमिनार का संचालन रांची ऑप्थाल्मिक फोरम की सेक्रेटरी डॉ भारती कश्यप ने किया. सेमिनार में प्रोफेसर (डॉ) सुनील कुमार, विट्रियो रेटिना सर्जन डॉ बिभूति कश्यप और डॉ अजय गुप्ता ने अपने-अपने व्याख्यान दिये. पोस्ट ग्रेजुएट सेशन में RIO RIMS से डॉ अनामिका चौधरी और डॉ वत्सला कुंवर ने केस प्रेजेंटेशन दिया.

पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स ने केक काटकर मनाया जश्न

सेमिनार के बाद ओवरऑल बेस्ट ट्रॉफी के लिए कार्यक्रम में उपस्थित नेत्र विशेषज्ञों, RIO RIMS रांची और कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने केक काटकर जश्न मनाया. ट्रॉफी के साथ सभी डॉक्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाया.

नयी दिल्ली में झारखंड नेत्र सोसाइटी को किया गया पुरस्कृत

झारखंड नेत्र सोसाइटी की साइंटिफिक कमेटी की चेयरपर्सन और रांची ऑप्थाल्मिक फोरम की सेक्रेटरी डॉ भारती कश्यप ने बताया कि झारखंड नेत्र सोसाइटी को वर्ष 2024-25 में नेत्र रोग विशेषज्ञ और स्नातकोत्तर छात्रों के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए और आम जनों में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. झारखंड नेत्र सोसाइटी को एशिया पैसिफिक नेत्र विज्ञान कांग्रेस, नयी दिल्ली में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में नेत्र सुरक्षा के लिए चला 142 मेगा अभियान

डॉ भारती कश्यप ने बताया कि एक वर्ष (2024-25) में झारखंड में नेत्र सुरक्षा के लिए 142 मेगा विजन फॉर झारखंड अभियान चलाये गये. 94 वैज्ञानिक सत्र और 54 सर्जिकल प्रशिक्षण वेट लैब का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाग लेने वाले डॉक्टरों में डॉ बी पी कश्यप, डॉ राजीव कुमार, डॉ एसआर सिंह, डॉ दीपक, डॉ आशा रानी, डॉ नीलेंदु मिश्रा, डॉ अनूप, डॉ पंकज, डॉ डॉली, डॉ मलय, डॉ प्रितीश, डॉ मुकेश, डॉ भरत, डॉ आबिद, डॉ अमित व अन्य शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Kal Ka Mausam: बढ़ रहा है तापमान, गर्मी होगी प्रचंड, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

बिरसा मुंडा के आंदोलन में डोंबारी में शहीद हुईं थीं ये 3 आदिवासी वीरांगनाएं

LPG Price Today: 7 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें

Aaj Ka Mausam: राहत का दौर खत्म, अब आग उगलेगा सूरज, गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, कैसा रहेगा आज का मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >