Ranchi News: हुंडरू फॉल के पास सेल्फी ले रहा बंगाल का युवक स्वर्णरेखा नदी में डूबा

Ranchi News: शिक्षक गौतम कुमार मान्ना ने बताया कि अनिमेष दास व सुधांशु प्रधान पांच-छह सहपाठियों के साथ हुंडरू फॉल से ऊपर स्वर्णरेखा नदी में नहाने गये थे.

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा में हुंडरू फॉल के समीप सेल्फी लेने के दौरान स्वर्णरेखा नदी में डूबने से पश्चिम बंगाल के एक युवक की मौत हो गयी.

पश्चिमी मेदिनीपुर का रहने वाला था छात्र अनिमेष दास

एक अन्य की जान बच गयी. मृत युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिला के सबंग थाना क्षेत्र के नारायण बाड़ निवासी अनिमेष दास (18) के रूप में हुई है. वह 12वीं का छात्र था.

2 बसों से हुंडरू फॉल घूमने आए थे 78 विद्यार्थी

आइडियल कोचिंग सेंटर (सबंग) के 78 विद्यार्थी व शिक्षक दो बसों से रांची के अनगड़ा प्रखंड स्थित हुंडरू फॉल घूमने आये थे. शिक्षक गौतम कुमार मान्ना ने बताया कि अनिमेष दास व सुधांशु प्रधान पांच-छह सहपाठियों के साथ हुंडरू फॉल से ऊपर स्वर्णरेखा नदी में नहाने गये थे.

पत्थर की ओट में फंसे युवक की बच गई जान

इसी दौरान दोनों युवकों का पैर फिसला और वे नदी में जा गिरे. साथियों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे. सुधांशु प्रधान किसी प्रकार पत्थर की ओट में फंस गया, जिससे उसकी जान बच गयी. अनिमेष दास गहरे पानी में डूब गया.

Also Read

Dhanbad News: जमुनिया नदी में डूबने से सातवीं के छात्र की मौत, मातम

Ranchi Crime News : रांची के छात्र की भुवनेश्वर के कॉलेज में मौत

Ranchi News: रांची की जुमार नदी में डूबने से मनन विद्या मंदिर के छात्र की मौत, बिहार के गया का था रहनेवाला

Giridih News: तालाब में डूबने से छात्र की मौत, गांव में मातम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >