Ranchi News: युवा शक्ति से गांवों को बदलने का संघ ने किया आह्वान, कहा- महीने में 24 घंटे गांव को दें

Ranchi News:झारखंड की राजधानी रांची से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवा शक्ति का आह्वान किया कि गांवों में नवजीवन लाने के लिए वे एक महीने में 24 घंटे गांवों को दें.

Ranchi News|रांची, मुकेश बालयोगी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे गांव में बदलाव के वाहक बनें. गांवों में नवजीवन लाने का आह्वान करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर रविवार (14 जुलाई) को कहा कि इसके लिए संघ की ओर से व्यापक अभियान चलाया जाएगा.

संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल हुए 20 हजार से अधिक युवा

झारखंड की राजधानी रांची में चल रही संघ की बैठक के दौरान प्रचार प्रमुख ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने धर्मांतरण से लेकर लोकसभा के चुनाव परिणाम पर बात की और संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी. संघ के प्रचार प्रमुख ने कहा कि इस साल संघ के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 20 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया.

धर्मांतरण पर सख्ती से रोक लगे, कानून का पालन हो – आंबेकर

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जनता ने अपना फैसला दिया है. जनता का जो फैसला है, उसी के अनुरूप पार्टियां सरकार चला रहीं हैं. संघ के प्रचार प्रमुख ने धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून की मांग की है. कहा कि जिन राज्यों में धर्मांतरण के खिलाफ कानून पहले से मौजूद हैं, वहां उसका क्रियान्वयन हो और दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई हो.

रांची में संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन

12 जुलाई से रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय में प्रांत प्रचारकों, सह प्रांत प्राचरकों, क्षेत्र प्रचारकों और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू हुई थी. इस बैठक का आज आखिरी दिन था. बैठक के बाद आंबेकर ने पत्रकारों को संबोधित किया. संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) में देश भर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रांची में ही तैयार की जाएगी. सरसंघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में संघ की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी.

Also Read

RSS News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में देश के हर मंडल स्तर पर होगी एक शाखा : आंबेकर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >