इंग्लैंड और मलयेशिया से आई बेटियों ने किया पिता का अंतिम संस्कार, अर्थी को कंधा भी दिया

Ranchi News: झारखंड की 2 बेटियां अपने पापा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मलयेशिया और इंग्लैंड से रांची आईं. पिता की अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर पापा की अंतिम इच्छा भी पूरी की.

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में एक रिटायर्ड सिविल इंजीनियर का निधन हो गया. सूचना मिली, तो इंग्लैंड और मलयेशिया में रहने वाली उनकी 2 बेटियां रांची आईं और पिता का अंतिम संस्कार किया. सात समंदर पार से आकर बेटियों ने अपने पिता को कंधा दिया. श्मशान घाट में मुखाग्नि भी दी. दीपाटोली में रहने वाले रिटायर्ड सिविल इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार (77) का 3 जनवरी 2025 को निधन हो गया था.

पिता के निधन की खबर सुनकर रांची आईं दिव्या और निशा

इसकी सूचना विदेश में रहने वाली उनकी बेटियों को मिली, तो वे दूसरे ही दिन विमान से झारखंड पहुंचीं और पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं. बड़ी बेटी दिव्या कुमारी इंग्लैंड में और छोटी बेटी निशा कुमारी मलयेशिया में रहतीं हैं. दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. अनिरुद्ध कुमार का कोई बेटा नहीं है.

बेटियों ने पूरी की पिता की अंतिम इच्छा

अनिरुद्ध कुमार खुद इंजीनियर थे. इसलिए अपनी दोनों बेटियों को भी इंजीनियर बनाया. दोनों की नौकरी विदेश में लग गयी. दोनों बेटियों ने विदेश में ही शादी भी कर ली. पिता की अंतिम इच्छा थी कि उनकी मृत्यु हो, तो बेटियां ही कंधा और मुखाग्नि दें. इसलिए दोनों बेटियां पिता की इच्छा पूरी करने के लिए झारखंड लौटीं.

रांची का ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो कॉल करके हालचाल लेतीं थीं बेटियां

पिता की अर्थी लेकर श्मशान घाट पहुंचीं और उनका अंतिम संस्कार किया. छोटी बेटी निशा कुमारी ने पिता को मुखाग्नि दी. अनिरुद्ध कुमार दीपाटोली सरोजनी गार्डेन स्थित आवास में रहते थे. वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे. दोनों बेटियां हर दिन वीडियो कॉल करके उनका हालचाल लेती थीं.

इसे भी पढ़ें

8 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को रौंदा, चालक समेत 4 की मौत

रांची-टाटा NH-33 पर बाघ देखे जाने की खबर से चांडिल और चौका में दहशत, WII की टीम पहुंची

Petrol Price Today: 8 जनवरी 2025 को झारखंड में बदल गए पेट्रोल के भाव, जानें आपके यहां 1 लीटर पेट्रोल का भाव कितना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >