रांची में आधार केंद्रों पर उमड़ रही भीड़, NEET और CUET स्टूडेंट्स को UIDAI ने दी ये सुविधा

Ranchi News: आधार सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रांची में भीड़ उमड़ रही है. यूआईडीएआई ने नीट और सीयूईटी स्टूडेंट्स को क्या सुविधा दी है, जानें.

Ranchi News: आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है. कांटाटोली का इस्टेट प्लाजा हो या रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल का आधार सेंटर. दोनों जगह युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यहां युवा अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए पहुंच रहे हैं. यहां आने वले स्टूडेंट्स में वे लोग शामिल हैं, जो मेडिकल में प्रवेश के लिए होने वाली नीट (NEET) और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी (CUET) की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं. इतना ही नहीं, बैंकों में भी स्टूडेंट्स की भीड़ उमड़ रही है.

यूआईडीएआई ने वेबसाइट पर अपलोड किया फॉर्म

यूआईडीएआई (UIDAI) ने अपनी वेबसाइट पर नीट और सीयूईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए इससे संबंधित जानकारी अपलोड की है. इसमें आधार अपडेट कराने के लिए फॉर्म भी अपलोड किया हुआ है. इस फॉर्म को भरकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आधार अपडेट हो जा रहा है.

17 साल से अधिक उम्रवालों को आधार अपडेट कराने पर लगेंगे 100 रुपए

17 साल की उम्र से पहले आधार अपलोड कराने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है. 17 साल से अधिक की उम्र के लोगों को आधार अपडेट कराने के लिए 100 रुपये शुल्क देने पड़ते हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट और सीयूईटी के विद्यार्थियों से आधार अपडेट कराने का आग्रह किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इधर, अपार कार्ड के लिए मिल रहा फॉर्म, अभिभावक परेशान

सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का अपार कार्ड बनाया जा रहा है. हालांकि, वैसे अभिभावकों की परेशानी बढ़ गयी है, जिन्होंने बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनवाया है. इसमें छोटे बच्चे ज्यादा हैं. स्कूल से अपार फॉर्म मिलने के बाद अभिभावक आधार बनवाने के लिए आधार केंद्र पर जा रहे हैं. इससे वहां भीड़ लग जा रही है.

छात्रों के लिए जरूरी है अपार आइडी कार्ड

अपार आइडी कार्ड छात्रों के लिए जरूरी हैं, क्योंकि कार्ड में विद्यार्थियों की सारी एकेडमिक जानकारी होगी. इससे कहीं दूसरी जगह नामांकन कराने में सहूलियत होगी. साथ ही सारी शैक्षणिक डिग्री की जानकारी भी एक जगह मिलती रहेगी. इस आइडी में सभी शैक्षणिक डिग्री, छात्रवृत्ति, पुरस्कार आदि की जानकारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें

24 जनवरी को यहां मिल रहा सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर, आपको आज कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

नाबालिग के यौन शोषण केस में मोहम्मदगंज के स्टेशन मास्टर समेत 2 रेलकर्मी गिरफ्तार

1409 वोटर ने किया मतदान, बैलेट में मिले 1509 मत, देर रात तक हंगामे के बाद एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव रद्द

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर लौटेगी ठंड, इस दिन से गिरने लगेगा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >