Ranchi: सब्जी मार्केट में दुकान लेने के लिए 215 लोगों ने किया आवेदन, 2016 के सर्वे में थे इतने दुकानदार

रांची नगर निगम ने दुकान आवंटन के लिए वर्ष 2016 के सर्वे को कट ऑफ डेट बनाया है. मतलब 2016 में जिन फुटपाथ दुकानदारों द्वारा यहां दुकानें लगायी जाती थीं

लालपुर-कोकर मार्ग स्थित डिस्टिलरी सब्जी मार्केट का उद्घाटन 15 नवंबर को हो चुका है. 5.17 करोड़ से बने इस मार्केट में कोकर-लालपुर मार्ग के सब्जी व मांस मछली बेचनेवाले दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जानी है. इसके लिए रांची नगर निगम ने दुकानदारों से आवेदन करने का आग्रह किया है. लेकिन, अब तक सिर्फ 215 लोगों ने ही मार्केट में दुकान लेने के लिए आवेदन जमा किया है. जबकि, वर्ष 2016 में जब इस मार्केट में फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे किया गया था, तो 355 लोगों ने अपना नाम निगम की सूची में दर्ज कराया था.

2016 के सर्वे को कट ऑफ डेट बनाया :

निगम ने दुकान आवंटन के लिए वर्ष 2016 के सर्वे को कट ऑफ डेट बनाया है. मतलब 2016 में जिन फुटपाथ दुकानदारों द्वारा यहां दुकानें लगायी जाती थीं, उन्हें ही प्राथमिकता पर मार्केट में दुकान मिलेगी.

दुकानदारों को बसाने की योजना :

इस नवनिर्मित मार्केट के ग्राउंड फ्लोर, छत व मार्केट के चारों ओर बनी सड़क के किनारे 300 दुकानदारों को बसाने की योजना है. निगम को अंदेशा है कि अगर इन दुकानदारों को यहां पर बसा दिया जाये, तो लालपुर-कोकर मार्ग पूरी तरह से जाममुक्त हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >