Ranchi: मिक्स कूड़ा दिया तो बंद होगा उठाव, नगर निगम ने बड़े प्रतिष्ठानों को दी चेतावनी

Ranchi: रांची नगर निगम ने बड़े प्रतिष्ठानों को साफ चेतावनी दी है कि मिक्स कूड़ा देने पर कूड़ा उठाव सेवा बंद कर दी जाएगी. निगम ने कचरा अलग-अलग करने के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

उत्तम महतो
Ranchi: रांची नगर निगम द्वारा स्रोत पृथक्करण को बढ़ावा देने और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने शहर के बल्क वेस्ट जनरेटर (मैरेज हॉल और बैंक्वेट हॉल, बड़े होटल सहित अन्य प्रतिष्ठान) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. मौके पर अपर नगर आयुक्त ने सभी को निर्देश दिया कि वे अपने‑अपने परिसरों में अनिवार्य रूप से गीला और सूखा कचरा अलग‑अलग रखें और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार पृथक किये गये कचरे को निगम की गाड़ियों को सौंपें. मिक्स कूड़ा किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा.

चार रंग के रखने होंगे डस्टबिन

कोई प्रतिष्ठान अगर बार‑बार मिक्स कूड़ा देता है, तो ऐसे प्रतिष्ठानों से कूड़ा का उठाव बंद किया जायेगा. उन्होंने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पूरे देश में एक अप्रैल 2026 से लागू है. ऐसे में अब प्रत्येक नागरिक, संस्थान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान व अपशिष्ट उत्पादक के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे अपने स्तर पर चार अलग‑अलग श्रेणी में डस्टबिन रखेंगे.

किस रंग के डस्टबिन में क्या डालें

हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले में सूखा कचरा, लाल में सेनेटरी वेस्ट और काले में स्पेशल केयर की चीजें जैसे बल्ब, ट्यूबलाइट, दवाइयां, बैटरी व अन्य ई‑वेस्ट रखे जायेंगे, ताकि इनका वैज्ञानिक तरीके से निबटान किया जा सके. उन्होंने सभी बल्क वेस्ट जनरेटर, जो प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस अपशिष्ट उत्पन्न करते हैं, उन्हें अपने स्तर पर कचरे के वैज्ञानिक निबटान व प्रबंधन करने का निर्देश दिया.

हाईलाइट्स

  • बल्क वेस्ट जनरेटर को गीला‑सूखा कचरा अलग रखने का निर्देश.
  • एक अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू हैं नये नियम.
  • चार रंग के डस्टबिन रखना अब अनिवार्य किया गया.
  • गीला, सूखा, सेनेटरी और ई-वेस्ट अलग-अलग रखना होगा.
  • 100 किलो से अधिक कचरा निकालने वालों को खुद करना होगा वैज्ञानिक निबटान.

ये भी पढ़ें…

झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: हाईकोर्ट के आदेश पर 9 DSP प्रमोट, 9 डिमोट

झारखंड प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जूनियर्स को नहीं मिलेगा सीनियर पदों का स्वतंत्र प्रभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >