रांची में नगर निगम चुनाव की बिछी बिसात, रोशनी खलखो ने शक्ति प्रदर्शन के साथ भरा पर्चा!

Ranchi Municipal Corporation Election: झारखंड नगर निगम चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है. बीजेपी समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो और कांग्रेस समर्थित रमा खलखो के बीच मेयर पद के लिए कड़ा मुकाबला है. भारी जनसमर्थन के साथ रोशनी खलखो ने नामांकन दाखिल किया है. जानें राजधानी की सियासी सरगर्मी का पूरा हाल.

Ranchi Municipal Corporation Election, रांची: राजधानी रांची में झारखंड नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. गैर दलीय चुनाव होते हुए भी सभी पार्टियों ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं. बीजेपी ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को अपना समर्थन दिया है. वहीं, कांग्रेस ने रमा खलखो को अपना समर्थन दिया है. इसी क्रम में बुधवार को रोशनी खलखो ने भारी जन समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय जाकर अपना नामांकन कर दिया है. इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस की रमा ने अपना पर्चा भरा था.

नगर निगम चुनाव भाजपा के लिए एक त्योहार की तरह

नामांकन के बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए “इसे जीत का आगाज” बताया और कहा कि यह कोई चुनौती नहीं बल्कि भाजपा के लिए एक त्योहार की तरह है. उनके समर्थकों ने भी इसे एक “ऐतिहासिक और भव्य” नामांकन करार दिया है.

रोशनी खलखो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप

रोशनी खलखो और उनके समर्थकों ने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नगर निगम “नरक निगम” और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है. उनकी प्राथमिकता इसे वापस एक स्वच्छ और सेवाभावी “नगर निगम” बनाने की है.

Also Read: समाज के तानों और गरीबी से बढ़ रहे हैं मानसिक रोगी, सुसाइड जैसी गलती करने से पहले ध्यान दें

रोशनी खलखो ने रमा खलखो पर उठाये सवाल

उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रमा खलखो से माना जा रहा है. रोशनी ने रमा खलखो के 10 साल अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाया है. उन्होंने दावा किया कि वे खुद पिछले दो सालों से रांची की गलियों और चौक-चौराहों पर जनता के लिए सक्रिय रही हैं.

कौन है रोशनी खलखो

रोशनी खलखो दो बार पार्षद रह चुकी हैं. इनमें से एक बार उन्हें निर्विरोध चुना गया था. उनकी पहचान एक शिक्षित, जुझारू और जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिला के रूप में है, जो लोगों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं. उनके समर्थकों का भी कहना है कि वे जनता के सुख-दुख में शामिल होने के लिए तुरंत स्कूटी लेकर पहुंच जाती हैं.

Also Read: मासूमों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोषियों पर FIR दर्ज करने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >