सीपीआई व बस कर्मचारियों ने रांची नगर निगम का किया घेराव, नगर प्रशासक ने मुलाकात के लिए 17 जुलाई का दिया वक्त

अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस में शामिल सभी कार्यकर्ता और बस कर्मचारी नारा लगाते हुए चल रहे थे. दुनिया के मजदूरों एक हो और अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेंगे नारा लगाते हुए रांची नगर निगम के मुख्य गेट पर पहुंचे और वहां जाकर 3 घंटे नगर निगम के गेट को जाम कर दिया.

रांची: 8 सूत्री मांगों को लेकर सीपीआई और जवाहर लाल नेहरू बस सेवा के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से रांची नगर निगम का घेराव सह विरोध प्रदर्शन किया गया. घेराव करने से पहले सभी कर्मचारी और कार्यकर्ता अल्बर्ट एक्का चौक स्थित सीपीआई राज्य कार्यालय में एकत्रित हुए. इसके बाद 11 बजे राज्य कार्यालय से जिला सचिव अजय कुमार सिंह, संरक्षक इम्तियाज अहमद खान, अध्यक्ष नीरज सिंह एवं सुरेंद्रनाथ दीक्षित के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. जुलूस मेन रोड शहीद चौक होते हुए रांची नगर निगम की ओर प्रस्थान किया. निगम का गेट काफी देर तक जाम रखा. इसके बाद इन्हें नगर प्रशासक से मुलाकात को लेकर 17 जुलाई का वक्त दिया गया.

नगर निगम का गेट किया जाम, मुलाकात का मिला समय

अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस में शामिल सभी कार्यकर्ता और बस कर्मचारी नारा लगाते हुए चल रहे थे. दुनिया के मजदूरों एक हो और अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेंगे नारा लगाते हुए रांची नगर निगम के मुख्य गेट पर पहुंचे और वहां जाकर 3 घंटे नगर निगम के गेट को पूरी तरह से जाम कर दिया एवं गेट में तालाबंदी कर दी गयी. इस कारण नगर निगम के कर्मचारी या आम लोग अंदर नहीं जा पा रहे थे. रांची नगर निगम की कार्यशैली पूरी तरह से ठप हो गयी थी. दोनों गेट को बंद कर दिया गया था. निगम प्रशासक से मिलने का समय सुनिश्चित नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया तब जाकर नगर प्रशासन ने 17 जुलाई को प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय निर्धारित किया. इसके बाद घेराव कार्यक्रम स्थगित किया गया.

Also Read: झारखंड के जनसेवकों की हड़ताल खत्म, 17 जुलाई से काम पर लौटेंगे 1300 आंदोलनरत जनसेवक, बनी ये सहमति

ये हैं मागें

घेराव में निम्नांकित मांगों को नगर निगम के समक्ष रखा गया. इसमें 2010 से 15 जुलाई तक कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नगर आयुक्त अपनी निगरानी में कराएं. झारखंड सरकार रांची नगर निगम जवाहर लाल नेहरू का सेवा संचालक एवं संचालित पूरी नियमावली के अनुसार संचालित करे. सभी बसों में भाड़ा निर्धारित करें. रेट चार्ट लगाए एवं टिकट उपलब्ध कराया जाए. महिला बस पर महिला कर्मचारी सुनिश्चित कराया जाए. सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान बैंक अकाउंट में किया जाए. कोई भी नोडल एजेंसी निविदा लेती है, तो निविदा में स्पष्ट हो कि सभी कर्मचारी जो बस से 15 जुलाई 2023 तक कार्य कर रहे हैं उनको लेना आवश्यक होगा. इसकी निविदा निकालने से पहले निविदा में इन कर्मचारियों को जोड़कर निविदा निकाले. लंबे समय से कार्यरत निगम में सभी कर्मचारियों को जो 3 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत अधिकारी का स्थानांतरण किया जाए.

Also Read: कोडरमा शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी के 3 आरोपियों के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन ने पीई दर्ज करने का दिया आदेश

विरोध प्रदर्शन में ये थे शामिल

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सिमरन मिंज, किरण कुमारी, मोनिका कुमारी, दुर्गा कुमारी, चांदनी कुमारी, सोनाली कुमारी, सीमा कुमारी, प्रमिला कुमारी, सुनीता टोप्पो, असीमा मिंज, प्रियंका, एलिस ममता कुमारी, रजनी किस्पोट्टा, मनविल कुजूर, रोशन लिंडा, संजय किस्पोट्टा, मो इम्तियाज, साकिर कुरैशी, वहाब खान, आमिर राईन, अमरावती देवी, राजद के राजेश यादव, विनय ओझा, संरक्षक जीत भाई, धरमवीर सिंह, समाजसेवी अजय चौधरी, नागो चौधरी, साहेब राम भोक्ता, निरंजन भारती सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

Also Read: झारखंड: पूर्व विधायक हरिहर नारायण प्रभाकर का रिम्स में निधन, स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने जताया शोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >