नेपाल की बाढ़ में रांची के रामप्रसाद भी लापता, परिजन परेशान

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने रांची के एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. कोकर निवासी रामप्रसाद घोष, जो एक पावर कंपनी में कार्यरत थे, बाढ़ के बाद से लापता हैं. परिवार उनके सुरक्षित लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

राजीव पांडेय की रिपोर्ट

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ के बीच झारखंड की राजधानी रांची के निवासी एक युवक के लापता होने की खबर से परिवार की चिंता बढ़ गई है. रांची के कोकर इलाके स्थित हैदर अली रोड नंबर 12 निवासी रामप्रसाद घोष नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से लापता हैं. रामप्रसाद नेपाल के अपर त्रिशूली क्षेत्र में स्थित एंड्रिट्ज हाइड्रो पावर कंपनी में एडमिन के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि वे पिछले 6 से 7 महीनों से इस कंपनी से जुड़े हुए थे. 

परिवार से मंगलवार को हुई थी आखिरी बात

मंगलवार को परिवार के लोगों की रामप्रसाद घोष से बात हुई थी. इसके बाद गुरुवार को प्रकृति के कहर की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने उनसे संपर्क करने की लगातार कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया. परिजन एंबेसी से भी लगातार संपर्क कर रहे हैं, ताकि रामप्रसाद के बारे में कोई जानकारी मिल सके.

ये भी पढ़ें: JPSC घोटाला: कोचिंग संस्थान भी CBI की रडार पर, छापेमारी में मिले साक्ष्यों से खुलेंगे ‘सिंडिकेट’ के राज

परिजन कर रहे सुरक्षित लौटने का इंतजार 

परिवार को उम्मीद है कि रामप्रसाद सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनका पता चल जाएगा. परिजनों ने बताया कि रामप्रसाद दो महीने पहले ही छुट्टी पर रांची आए थे. वहीं, इस घटना के बाद उनके भाई गहरे सदमे में हैं और ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पुलिस एसोसिएशन के अल्टीमेटम पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- स्पीकर को 4 बार फोन किया, नहीं हुई सुनवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >