रांची मेन रोड हिंसा मामले में इन 6 आरोपियों पर चलेगा मुकदमा, गृह सचिव को भेजा गया प्रस्ताव

मेन रोड हिंसा मामले की कार्रवाई लोअर बाजार थाना के पुलिस अफसरों की शिकायत पर 10 जून 2022 को दर्ज केस में पुलिस की जांच रिपोर्ट और सिटी एसपी की अनुशंसा के आधार पर डीसी ने की है.

रांची के मेन रोड हिंसा मामले में लोअर बाजार थाना में दर्ज मामले के छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए गृह सचिव के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है. इसमें बालूमाथ निवासी मो सरफराज आलम, पत्थलकुदवा इस्लाम नगर निवासी मो शबीर अंसारी, गुदड़ी चौक इमारत सरिया लेन निवासी मो तबारक कुरैशी, कलालटोली निवासी मो अफसर आलम, इस्लाम नगर पत्थलकुदवा निवासी मो उस्मान उर्फ करण कच्छप, साउथ स्ट्रीट कुर्बान चौक निवासी मो शहबाज का नाम शामिल है.

यह कार्रवाई लोअर बाजार थाना के पुलिस अफसरों की शिकायत पर 10 जून 2022 को दर्ज केस में पुलिस की जांच रिपोर्ट और सिटी एसपी की अनुशंसा के आधार पर डीसी ने की है. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के दिन पुलिस अफसर रतन पीपी चौक पर ड्यूटी पर थे. इसी दौरान आठ- 10 की संख्या में लोग नूपुर शर्मा मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए रतन पीपी चौक के पास पहुंचे.

Also Read: झारखंड में मकान बनाते समय कौन सी सरिया देगी मजबूती, ऐसे करें क्वालिटी की पहचान

इसके बाद राहगीरों से धक्का- मुक्की और गाली- गलौज करने लगे. फिर नूपुर शर्मा का पुतला जलाने के बाद भीड़ में शामिल कुछ लोग आक्रोशित हो उपद्रव करने लगे. धर्म विरोधी नारेबाजी की. केस के अनुसंधान और सुपरविजन में प्राथमिकी के नामजद आरोपियों के अलावा आठ- 10 लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप सही पाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >