रांची खेलगांव पुलिस ने महिला से लूटपाट के आरोपी को भेजा गया जेल

खेलगांव थाना पुलिस ने महिला से लूटपाट और तार से गला दबाने के आरोपी निखिल कुमार सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया. वह खेलगांव क्षेत्र का रहनेवाला है.

रांची : खेलगांव थाना पुलिस ने महिला से लूटपाट और तार से गला दबाने के आरोपी निखिल कुमार सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया. वह खेलगांव क्षेत्र का रहनेवाला है. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे रुपये की जरूरत थी, इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है.

मालूम हो कि खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स निवासी अल्पना सिन्हा के पास मंगलवार की सुबह निखिल कुमार सिंह अपनी नाबालिग बेटी को लेकर काम मांगने गया था.

महिला ने काम देने से इनकार कर दिया. इसके बाद आरोपी ने तार से महिला का गला दबाने का प्रयास किया और सोने की चेन लूट भाग निकला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और चार घंटे में निखिल को पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >