रांची: जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ranchi News: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गार्ड की हत्या से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Ranchi News: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गार्ड की निर्मम हत्या के बाद झारखंड की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. इस घटना को लेकर बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है. 

बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा? 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भ गृह की रखवाली करने वाले प्रहरी के हत्या की सूचना से स्तब्ध हूं. घटनास्थल के आसपास राज्य की विधानसभा और हाई कोर्ट स्थित है. इतने उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में मंदिर में घुसकर हत्या को अंजाम देना पुलिस के नकारेपन को साबित करता है. बीते दो दिनों के अंदर रांची में मंदिर के पास दो हत्याएं हो चुकी हैं. रांची पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है. सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने वाली स्थिति पुलिस की हो चुकी है. उन्होंने आगे लिखा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी चुप्पी तोड़िए. आपकी खामोशी अपराधियों और अयोग्य पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ा रही हैं. अयोग्य पुलिस अधिकारियों को हटाएं. एसपी-एसएसपी की जवाबदेही तय करें. 

अर्जुन मुंडा ने क्या कहा? 

पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राजधानी रांची में जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह की रखवाली करने वाले गार्ड की निर्मम हत्या को अत्यंत निंदनीय बताया. जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा अब हम इसे क्या कहें? 

“सुरक्षा” का नया मॉडल या लापरवाही का चरम उदाहरण?

इसके पास ही झारखंड विधानसभा और झारखंड उच्च न्यायालय जैसे अति-संवेदनशील स्थल मौजूद हैं, लेकिन लगता है सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ दिखावे की परत बनकर रह गई है. जमीन पर हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. आज इस राज्य में मंदिर जैसे पवित्र स्थल भी सुरक्षित नहीं है. अर्जुन मुंडा ने सोशल साइट X पर ट्वीट करते हुए आगे कहा कि “विडंबना यह है कि जहां हर तरफ “कड़ी सुरक्षा” के दावे किए जाते हैं, वहीं एक गार्ड तक सुरक्षित नहीं. ऐसे में आम जनता अपनी सुरक्षा किस भरोसे छोड़े?”

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >