रांची : मेडिका चौक के पास नाले पर बने अवैध धोबी घाट हटाया गया, बरियातू से हरमू तक अवैध निर्माण ध्वस्त

रांची नगर निगम ने शहर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. बरियातू रोड से हरमू रोड तक सरकारी भूमि से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया. मेडिका चौक के पास नाले पर बने अवैध धोबी घाट को भी हटाकर जल निकासी व्यवस्था बहाल की गई.

Ranchi Encroachment Removal Drive : रांची नगर निगम द्वारा सोमवार को बरियातू रोड, बड़गाईं चौक, पीएचइडी चौक से बूटी मोड़ और भारत माता चौक से किशोरगंज चौक (हरमू रोड) तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों को हटाया गया, सड़क किनारे किये गये कब्जों को ध्वस्त किया गया और कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया. 

बरियातू रोड–बूटी मोड़ अभियान में दो अवैध निर्माण हटे 

अभियान के दौरान बरियातू रोड से बूटी मोड़ तक सरकारी जमीन पर बनी दो स्थायी अवैध संरचनाओं को हटाया गया. वहीं दो अन्य अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा कर संबंधित लोगों को 48 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश om-bariatu-to-hदिया गया. अभियान के दौरान मेडिका चौक के समीप एक बड़े सार्वजनिक नाले पर अवैध रूप से बनाये गये धोबी घाट का भी खुलासा हुआ.

नाले से अवैध धोबी घाट हटाया, सड़क किनारे अतिक्रमण पर भी चला बुलडोजर 

जांच में पाया गया कि नाले को अवरुद्ध कर उसमें पानी जमा किया जा रहा था और उसी पानी में टेंट के कपड़ों की धुलाई की जा रही थी. इससे नाले की जल निकासी बाधित हो रही थी और बारिश के दौरान जलजमाव की आशंका बढ़ गयी थी. निगम की टीम ने तत्काल अवैध संरचना हटाकर नाले की जल निकासी बहाल कर दी. संबंधित व्यक्ति को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गयी. इसके बाद निगम की टीम ने भारत माता चौक से किशोरगंज चौक तक सड़क किनारे भवनों से बाहर निकली सीढ़ियां, फ्लोरिंग, गिफ्ट डीड की भूमि पर किये गये अवैध कब्जे और अन्य अतिक्रमण को हटाया.

यह भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में सर्पदंश मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- आईटीबीपी अधिकारी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, एसीआर विवाद में आदेश रद्द


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >