रांची में 22 को मनेगा करम पर्व : सज रहे हैं अखड़ा, पूर्व संध्या पर पहली बार होगा ट्राइबल फैशन शो

रांची में 22 सितंबर को करम पर्व मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार पूर्व संध्या पर पहली बार बच्चों के लिए ट्राइबल फैशन शो का आयोजन होगा. जानिए इस खास आयोजन के बारे में.

रांची. करम पर्व भादो की एकादशी यानी 22 सितंबर को मनाया जाएगा. इसे लेकर रांची के विभिन्न मोहल्लों में करम पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. शहर के कई पूजा स्थलों को फूलों और पत्तियों से सजाया जा रहा है.

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी शामिल

मोरहाबादी स्थित जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय के अखड़ा में सुबह 11 बजे से करम पूजा का आयोजन होगा. पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा करेंगी. शाम में शहर की विभिन्न करम पूजा समितियों द्वारा पूजा का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड की सबसे बड़ी कोयला खदानों में अब CISF का पहरा, 1700 जवानों तक बढ़ेगी तैनाती; लागू हुआ ‘जीरो कोल लीकेज’ प्लान

पहली बार ट्राइबल फैशन शो

करम पर्व से एक दिन पहले 21 सितंबर को सरना नवयुवक संघ की ओर से मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में करम पूर्व संध्या समारोह आयोजित किया जाएगा. इस बार कार्यक्रम में पहली बार बच्चों के लिए ट्राइबल फैशन शो होगा. इसकी जिम्मेदारी एयर होस्टेस और एंटरप्रेन्योर कांति गाड़ी को दी गई है.

समारोह में आदिवासी छात्रावासों के युवक-युवतियां करम गीतों पर आधारित नृत्य और गीतों की प्रस्तुति देंगे. इस दौरान संघ की पत्रिका 'सरना फूल' का लोकार्पण भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ranchi में एम्स की तर्ज पर खुलेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का डीपीआर तैयार

पूजा स्थलों की सजावट अंतिम चरण में

करम पूजा को लेकर शहर की विभिन्न पूजा समितियां पूजा स्थलों को सजाने में जुटी हैं. सजावट में फूलों और पत्तियों का खास तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. सहजानंद चौक, करमटोली चौक, बरियातू, कडरू समेत अन्य इलाकों में पूजा स्थलों की सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >