सड़क चौड़ीकरण में लगी गाड़ी के चालक और कर्मचारियों से मारपीट, शीशा तोड़ा और चाबी छीनी

रांची के बरियातू में सड़क निर्माण कार्य के दौरान दो युवकों ने जमकर हंगामा किया. गाड़ी का शीशा तोड़ा और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच जारी है.

रांचीः बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू रोड में सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी एजैक्स गाड़ी के चालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, गाड़ी का शीशा तोड़ने और चाबी छीनने का मामला सामने आया है. इस संबंध में ठेकेदार सलीम अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि एदलहातू के टोंटे चौक के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था. इसी दौरान स्कूटी से पहुंचे दो युवकों ने कथित तौर पर शराब के नशे में कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि युवकों ने ईंट मारकर एजैक्स गाड़ी का शीशा तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- 3 जगहों पर विवाद से अटका RIMS की चहारदीवारी का काम, जीर्णोद्धार भी धीमा

गाड़ी में आग लगाने और जान से मारने की धमकी

आरोपियों ने गाड़ी में आग लगाने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी भी दी. जाते समय दोनों आरोपी गाड़ी की चाबी और एक कर्मचारी की अंगूठी भी अपने साथ ले गये. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई.

माफी मांगकर चाबी लौटायी, फिर दी धमकी

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान चिरौंदी चौक, देवी मंडप निवासी विश्वजीत सिंह और लखराज गली, अंतु चौक निवासी प्रत्युष शर्मा के रूप में हुई. दोनों ने बाद में लिखित रूप से माफी मांगते हुए गाड़ी की चाबी वापस कर दी थी और नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया था. आरोप है कि इसके बावजूद दोनों दोबारा एदलहातू पहुंचे और कर्मचारियों को धमकी दी. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- DSPMU में संस्कृत स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >