रांची में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बरियातू थाना के पीछे महिला से सोने की चेन छीनी

Gold Chain Snatching : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली. वारदात के बाद इलाके में दहशत है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश कर रही है.

रांची से प्रणव की रिपोर्ट 

Gold Chain Snatching : झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के ठीक पीछे दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीनकर अपराधी फरार हो गए. 

दिनदहाड़े महिला से चेन छीनकर फरार 

बताया गया कि अर्पण विला, विद्यापति मार्ग स्थित तेतर टोली गेट के पास सब्जी खरीदकर लौट रही एक महिला को दो बाइक सवार अपराधियों ने निशाना बनाया. हेलमेट पहने दोनों बदमाश अपाचे बाइक पर सवार थे. उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए.

थाने के पास वारदात से दहशत

घटना बरियातू थाना के समीप होने के कारण इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाना के आसपास ही लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर के अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है.

सीसीटीवी से जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है. लगातार बढ़ रही छिनतई की घटनाओं से खासकर महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >