Ranchi Crime: रांची के नगड़ी में चाचा-भतीजे की गोली मार कर हत्या, बसंत पंचमी की खुशियां गम में बदलीं

Ranchi Crime: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में अपराधियों ने चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. इसमें सोमरा मुंडा बाल-बाल बच गए. बसंत पंचमी पर मूर्ति विसर्जन के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया.

Ranchi Crime: रांची-नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में बाइक सवार अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे चाचा बुधराम मुंडा और भतीजा मनोज मुंडा को गोली मार दी. उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना मंगलवार की शाम सात बजे की है. यह जानकारी डीएसपी अरविंद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कतरपा गांव में ही घर से सौ मीटर की दूरी पर उनकी दूध और खाद की दुकान है. दुकान से लौटने के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया. इसमें सोमरा मुंडा बाल-बाल बच गए.

मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे गांव के लोग


डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गांव के लोग गये थे. इस कारण गांव में लोग नहीं थे. तीसरे भाई ने थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी. मौके पर डीएसपी अरविंद कुमार और नगड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल भाइयों को इलाज के लिए रिम्स भेजा.

जल्द गिरफ्त में होंगे अपराधी-डीएसपी

पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है. उन्हें पता था कि मूर्ति विसर्जन के कारण गांव में लोग नहीं हैं. इस कारण आसानी से घटना को अंजाम दिया जा सकता है. डीएसपी ने कहा कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश है.

ये भी पढ़ें: Success Story: कभी चूल्हा-चौका संभालती थीं प्रीति देवी, आज हैं लखपति, कैसे बदली जिंदगी?

ये भी पढ़ें: Tata Steel Jobs: टाटा स्टील में अब 8500 कर्मचारी ही करेंगे काम, ऐसे पदों पर नहीं होगी भर्ती, इतने कर्मचारी कम करने की तैयारी

ये भी पढ़ें: Success Story: कभी एक-एक रुपए के लिए थीं मोहताज, मजदूरी से करने लगीं कारोबार, उद्यमी रीना देवी ऐसे बन गयीं लखपति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >