रांची के कोकर से युवक को पिस्टल सटा कर उठाया, अपहरण की जतायी जा रही है आशंका

कोकर के शांति नगर (एचबी रोड) में मुर्गा विक्रेता युवक मो शाहजादा (20) को एक बोलेरो पर आये कुछ लोग पिस्टल के बल पर दुकान से उठा कर ले गये.

रांची : कोकर के शांति नगर (एचबी रोड) में मुर्गा विक्रेता युवक मो शाहजादा (20) को एक बोलेरो पर आये कुछ लोग पिस्टल के बल पर दुकान से उठा कर ले गये. बाद में परिजनों को फोन कर बताया कि हमलोग नामकुम थाना के पुलिसकर्मी हैं. हालांकि, नामकुम थाना प्रभारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

मो शाहजादा के भाई साहिल व मामा इजाजुल हक ने अपहरण की आशंका जतायी है. मो शाहजादा सदर थाना क्षेत्र के गौस नगर स्थित गढ़ा टोली का निवासी है. समाचार लिखे जाने तक परिवारवालों ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी थी.

साहिल ने बताया कि देर रात तक उन्हें भाई मो शाहजादा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. इस बारे में उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों से भी बात की है, लेकिन कहीं से जानकारी नहीं मिल पायी है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >