रांची पिस्का अपहरण कांड: 12 घंटे में बिहार के होटल से छुड़ाई गई 5 साल की मासूम, 3 किडनैपर धरे गए

रांची के पिस्का नगड़ी से अपहृत 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिहार के गया से सकुशल बरामद कर लिया है. इस सनसनीखेज अपहरण कांड में शामिल तीन शातिर किडनैपर्स को भी गिरफ्तार किया गया है.

Ranchi Crime News, रांची: रांची के पिस्का नगड़ी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. दलादली ओपी क्षेत्र के सपारोम गांव से बीते 16 जुलाई को अगवा की गई पांच साल की मासूम बच्ची को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है. रांची पुलिस की एक विशेष टीम ने बिहार के गया जी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर बच्ची को छुड़ाया और इस सनसनीखेज अपहरण कांड को अंजाम देने वाले तीन शातिर किडनैपर्स को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

30 हजार की फिरौती के लिए किया था किडनैप

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके परिजनों को फोन कर रिहाई के बदले 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी. शातिर अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देने के लिए अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल किया और शुरुआत में 5 हजार रुपये भी मंगवा लिए थे. हालांकि, वारदात की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई और सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के मोबाइल नंबरों को लगातार सर्विलांस पर रखा गया.

ये भी पढ़ें: किसानों की आय बढ़ायेगी हेमंत सोरेन सरकार, हर जिले में बनेगी मॉडल किसान पाठशाला

होटल में दबोचे गए अपराधी

तकनीकी सेल की मदद से जैसे ही अपहरणकर्ताओं का लाइव लोकेशन गया जी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में मिला, वैसे ही दलादली ओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय और एसआई संदीप राज ने अपनी टीम के साथ वहां धावा बोल दिया. पुलिस ने होटल के कमरे से बच्ची को सुरक्षित निकाला और मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में रमेश कुमार मिश्रा और सचिन कुमार (दोनों कोंच थाना, जिला गया) तथा मोनू कुमार (मखदुमपुर थाना, जिला जहानाबाद) शामिल हैं. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया है, जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है.

ये भी पढ़ें: धनबाद के पाथरडीह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >