रांची में 'झोपड़ी कांड': अंधेरा होते ही शुरू होता है गंदा धंधा, पुलिस की नाक के नीचे युवाओं की बर्बादी

Ranchi Crime News: रांची में पुलिस को कुचलने के प्रयास और हिट एंड रन जैसी घटनाओं के बावजूद सेक्स वर्कर्स का आतंक खत्म नहीं हो रहा है. स्टेशन रोड की झोपड़ियों में रात भर युवाओं को जाल में फंसाने का खेल जारी है. प्रभात खबर की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट

Ranchi Crime News, रांची: कचहरी चौक पर किन्नरों के साथ शराब पीने के विवाद में हिट एंड रन, अपहरण और पुलिस को कुचलने के प्रयास की घटना के बाद भी राजधानी में सेक्स वर्कर्स का उपद्रव थम नहीं रहा. ‘प्रभात खबर’ की टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों का मुआयना किया. कचहरी चौक के आसपास अब अड्डेबाजी बंद है, लेकिन चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर रोजाना गतिविधियां जारी हैं.

झोपड़ी पर इनका है मुख्य अड्डा

प्रभात खबर की टीम ने पिछले तीन रातों (रात 9:30 से 1:30 बजे तक) लगातार निगरानी रखी. यहां सड़क किनारे दो चाय दुकानों के बीच एक झोपड़ी पर इनका मुख्य अड्डा है. चाय-सिगरेट पीने वाले ग्राहकों को लुभाकर इन्हें झोपड़ी में ले जाती हैं. सड़क पर ही अश्लील हरकतें करती हैं, राहगीरों को रोकती हैं और गाड़ी वालों को साथ ले जाती हैं. इससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी होती है.

Also Read: रांची नगर निगम चुनाव: किसी के पास किलो भर सोना, तो किसी का हाथ खाली

अधिकांश युवा जाल में फंस हो रहे बर्बाद

पहली रात की निगरानी में टीम ने पाया कि दो सेक्स वर्कर्स मुंह कपड़े से ढककर खड़ीं हैं. तीन पैदल लड़कों से बात हुई, लेकिन डील नहीं बनी. एक कार वाले से चर्चा चली. दूसरी और तीसरी रात झोपड़ी के पास ही वही दृश्य नजर आया है. थाने में दुर्घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो वे भागे, लेकिन सामान्य दिनों में सक्रिय रहते हैं. अधिकांश युवा इस जाल में फंसकर बर्बाद हो रहे हैं.

Also Read: आईएसएल के लिए जमशेदपुर एफसी की 28 सदस्यीय टीम घोषित, 4 कप्तान की घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >