रिश्तों का खून: रांची के तमाड़ में साले ने जीजा को दावली और पत्थर से कुचला, घर के आंगन में ही दी दर्दनाक मौत

Ranchi Crime News: रांची के तमाड़ में एक सनसनीखेज वारदात में साले ने अपने जीजा गजेंद्र सिंह की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. बर्तन मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Ranchi Crime News, रांची, (शुभम हल्दर की रिपोर्ट): रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचेटोली में शुक्रवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक भयावह घटना सामने आई है. यहां एक साले ने अपने ही जीजा की दावली (धारदार हथियार) और भारी पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात से हैरान हैं. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ससुराल आए जीजा की बेरहमी से हत्या

मृतक की पहचान खूंटी जिले के रनिया निवासी गजेंद्र सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है. गजेंद्र सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल आए हुए थे. बताया जा रहा है कि आरोपी साला भूपेश खंडित गुरुवार शाम से ही विवाद कर रहा था. उसने घर के सारे बर्तन अपने कमरे में बंद कर लिए थे और परिवार वालों पर वापस जाने का दबाव बना रहा था.

Also Read: परीक्षा परिणाम में हजारीबाग की रैंकिंग गिरने पर डीसी आहत, जिला स्कूल का किया दौरा

खाना बनाने और बर्तन मांगने पर भड़का आरोपी

विवाद का चरम शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आया जब भूपेश की छोटी बहन ने उससे खाना बनाने के लिए बर्तन मांगे. उन्होंने जैसे ही कहा कि दीदी-जीजाजी आए हैं और खाना बनाना है. इतना सुनते ही आरोपी आपा खो बैठा. उसने पहले दावली से अपने ही जीजा पर हमला कर दिया और फिर बड़े पत्थर से आंगन में ही कुचलकर उसे मार डाला. बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी इस दौरान चोटें आई हैं.

कमरे में खुद को किया बंद, पुलिस ने दबोचा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया था. ग्रामीणों की सूचना पर तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर आरोपी भूपेश खंडित को हिरासत में ले लिया.

पुराना आपराधिक इतिहास और FSL की जांच

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी भूपेश पहले भी ‘हाफ मर्डर’ के मामले में जेल जा चुका है. घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची से एफएसएल (FSL) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पत्नी व बहन के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: जामताड़ा: एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >