रांची शहर का होगा कायाकल्प, बदलेगी कचहरी, अल्बर्ट एक्का और जेल चौक क्षेत्र की तस्वीर

इन सड़कों के चौड़ीकरण होने के बाद यहां की यातायात व्यवस्था सुगम और सामान्य हो जायेगी. इन सड़कों के साथ-साथ यूटिलिटी डक्ट में बिजली, ऑप्टिकल फाइबर और अन्य जरूरी आपूर्ति अंडरग्राउंड कर दिया जायेगा. इससे इस पूरे इलाके का सौंदर्यीकरण भी होगा.

झारखंड (Jharkhand News) की राजधानी रांची (Ranchi News) का कायाकल्प होगा. शहर की सूरत बदल जायेगी. ट्रैफिक का बोझ झेल रहे अल्बर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk), कचहरी रोड (Kutchery Road) और जेल चौक (Jail Chowk) की तस्वीर पूरी तरह से बदल जायेगी. सरकार इस योजना पर काम कर रही है. नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (JUIDCO) ने योजना बनाना शुरू कर दिया है.

रांची में लोगों को जाम से मिलेगी निजात

राज्य सरकार राजधानी रांची के सेंट्रल एरिया में रहने वाले लोगों के साथ-साथ उन तमाम लोगों को राहत देने की योजना बना रही है, जो अक्सर अपने दैनिक कार्य और नौकरी के सिलसिले में अल्बर्ट एक्का चौक, कचहरी चौक, जेल चौक और राज भवन (Raj Bhawan Ranchi) की ओर प्रतिदिन आना-जाना करते हैं. इस इलाके में यातायात सामान्य हो और इलाका सुंदर दिखे, इसकी योजना बनाने की जिम्मेदारी नगर विकास एवं आवास विभाग ने जुडको (Jharkhand Urban Infrastructure Development Corporation) को दी है.

Also Read: Jharkhand News: त्योहारों का चल रहा सीजन लेकिन रांची का पतरातू ग्रिड ठप, 10 घंटे तक बिजली की कटौती
सीएम हेमंत सोरेन के सचिव ने किया सड़कों का निरीक्षण

इन योजनाओं को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय कुमार चौबे ने 1 अक्टूबर 2022 (शनिवार) को अल्बर्ट एक्का चौक से कचहरी चौक होते हुए डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क तक सड़कों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

निरीक्षण के दौरान दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश

  • अल्बर्ट एक्का चौक से लाइन टैंक तालाब मार्ग को फोर लेन बनाया जाये.

  • लाइन टैंक तालाब के पीछे से पुराना नगर निगम बिल्डिंग तक पहुंचने वाले मार्ग को भी चौड़ा किया जाये.

  • कमिश्नर ऑफिस से निबंधन कार्यालय होते हुए डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क तक जाने वाले मार्ग को फोर लेन बनायें.

  • कचहरी के पास नेताजी सुभाष पार्क का कायाकल्प करें और पूरे इलाके को ग्रीन पार्क के रूप में विकसित करें.

  • जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय बिल्डिंग में मल्टी लेवल पार्किंग बनाया जाये.

  • रेडियम रोड से अल्बर्ट एक्का की ओर और विपरीत दिशा में आने-जाने के लिए कचहरी चौक के नीचे अंडरपास बनाया जाये.

  • करम टोली से जेल रोड जाने के लिए जेल चौक के पास अंडरपास बनाया जाये.

  • रवींद्र भवन के सामने से गुजर रही सड़क मुख्य सड़क को पार करते हुए बिहार क्लब के पास से अगली सड़क में जाकर मिलेगी.

Also Read: Jharkhand News: रांची के बड़गाईं से बोड़ेया तक 90 करोड़ से बनेगा फोरलेन, पथ निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति
इलाके का होगा सौंदर्यीकरण

श्री चौबे ने कहा कि इन सड़कों के चौड़ीकरण होने के बाद यहां की यातायात व्यवस्था सुगम और सामान्य हो जायेगी. इन सड़कों के साथ-साथ यूटिलिटी डक्ट में बिजली, ऑप्टिकल फाइबर और अन्य जरूरी आपूर्ति अंडरग्राउंड कर दिया जायेगा. इससे इस पूरे इलाके का सौंदर्यीकरण भी होगा.

एकीकृत प्लान बनाने का दिया निर्देश

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने JUIDCO और परामर्शदातृ कंपनी को इस पूरे क्षेत्र का एकीकृत प्लान बनाने का निर्देश दिया है. इस निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे के साथ साथ झारखंड अर्बन इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (टेक्निकल) रमेश कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर (एडमिन) अरविंद कुमार मिश्रा और डीजीएम संजय सिन्हा सहित कई पदाधिकारी और परामर्शदातृ कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >