Ranchi chanho news : ग्रामीणों ने जवान को एक घंटे तक बंधक बनाये रखा

चामा पिकेट में तैनात सैप-टू के एक जवान को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर ग्रामीणों ने चान्हो पुलिस के हवाले कर दिया.

चान्हो : चामा पिकेट में तैनात सैप-टू के एक जवान को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर ग्रामीणों ने चान्हो पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिकेट के बगल में ही स्थित जामुनटोली गांव में शंकर कुमार चौधरी नामक उक्त जवान को ग्रामीणों ने महिला के घर से पकड़ने के पश्चात करीब एक घंटे तक बंधक भी बनाये रखा था.

बाद में इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चान्हो थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जवान को उनके सुपुर्द कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार सैप के उक्त जवान के गांव की विधवा महिला के घर रात में आने-जाने की भनक ग्रामीणों को काफी दिनों से थी.

ग्रामीण पहले से ही उसे रंगेहाथ पकड़ने की फिराक में थे. इधर, मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि जवान शंकर कुमार चौधरी गांव में महुआ दारू पीने गया था. उसी समय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. जवान पर कार्रवाई की जायेगी.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >