चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत का रांची में मना जश्न, देखें Video

Ranchi Celebrates India Victory: दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गये चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में भारत की धमाकेदार जीत का जश्न झारखंड की राजधानी रांची में भी मना. देखें वीडियो.

Ranchi Celebrates India Victory Over Pakistan:चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत का रांची में जोरदार जश्न मना. लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर आतिशबाजी की. क्रिकेट प्रेमी नाचने-गाने लगे. हाथों मे तिरंगा लिये लोग रात को साढ़े नौ बजे के बाद सड़क पर आ गये. जैसे ही विराट कोहली ने विजयी चौका जड़ा, लोग नाचने लगे. सीटियां बजाने लगे. रांची की सड़कों पर इस जीत का जश्न देखते ही बन रहा था. भारत ने दुबई में खेले गये चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में पाकिस्तान को रविवार को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया. भारत ने पाकिस्तान को 49.4 ओवर में 241 रन पर समेट दया. इसके बाद 242 रन के टार्गेट का पीछा करने के लिए उतरी भारत की टीम ने इस लक्ष्य को 42.3 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. भारत के लिए चेज मशीन विराट कोहली ने 100 रन की नाबाद पारी खेली. इससे पहले, श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन की पारी खेली.

इसे भी पढ़ें

तेलंगाना के सुरंग में फंसे 4 श्रमिकों के परिजनों की टूट रही उम्मीद, सभी मजदूरों की तस्वीरें यहां देखें

23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका

Rain Alert: संताल परगना के इस जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >