रांची एयरपोर्ट से लखनऊ समेत इन जगहों के लिए शुरू होने जा रही है सीधी विमान सेवा, जानें पूरा शिड्यूल

एलायंस एयर ने शुक्रवार को कहा कि वह 11 अगस्त से कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर मार्ग पर नयी उड़ानों का परिचालन करेगी. यह उड़ान हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को परिचालित होगी. यह एयरलाइन इन शहरों को जोड़ने के लिए 70 सीटों वाला विमान तैनात करेगी.

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए सीधी विमान सेवा एक अगस्त रविवार से शुरू हो रही है. इंडिगो की 6 ई 123 लखनऊ से दिन के 10.55 बजे उड़ेगी अौर 12.05 बजे रांची पहुंचेगी. उधर, रांची से 6 ई 124 दोपहर 12.45 बजे उड़ेगी अौर 1.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी. यह विमान सप्ताह में चार दिन रांची से लखनऊ के बीच उड़ान भरेगी.

कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर मार्ग पर एलायंस एयर शुरू करेगी सेवा : एलायंस एयर ने शुक्रवार को कहा कि वह 11 अगस्त से कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर मार्ग पर नयी उड़ानों का परिचालन करेगी. यह उड़ान हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को परिचालित होगी. यह एयरलाइन इन शहरों को जोड़ने के लिए 70 सीटों वाला विमान तैनात करेगी.

उड़ान संख्या 9-एल 720 कोलकाता से सुबह आठ बजे रवाना होगी और नौ बजकर 40 मिनट पर रांची पहुंचेगी और वहां से दस बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर सवा ग्यारह बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी. उड़ान संख्या 9-एल 719 भुवनेश्वर से दिन में पौने बारह बजे रवाना होगी और 12. 50 बजे रांची पहुंचेगी. वहां से सवा बजे पर रवाना होकर दो बजकर 50 मिनट पर कोलकाता पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >