रांची में 1 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, जानें कब से शुरू होगी अभ्यर्थियों की एंट्री

रांची में 1 सितंबर से शुरू होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक में अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं के कड़े निर्देश दिए हैं।

Agniveer Bharti 2026 Update: एक सितंबर से होने वाले अग्निवीर भर्ती रैली-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में बैठक की. इसमें भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर सेना के अधिकारी एमके शर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन एक सितंबर से होगा, जो लगभग 12 से 13 दिनों तक प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की रात 12 बजे से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी. इसे देखते हुए भर्ती स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग, जेनरेटर बैकअप, एलइडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इंटरनेट सुविधा, स्वच्छता एवं हाइजीन-सैनिटेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.  

डीसी ने दिए निर्देश 

उपायुक्त ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाएं शत-प्रतिशत गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जायें. उन्होंने भर्ती स्थल पर पर्याप्त मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, चिकित्सकों की तैनाती, स्ट्रेचर, कूलिंग रूम तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि दौड़ अथवा अन्य गतिविधियों के दौरान किसी भी अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने मौसम को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ जर्मन शेल्टर, पर्याप्त रेस्ट एरिया, बैरिकेडिंग, आवश्यक स्थानों पर कार्पेट, बैठने की व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रतीक्षा स्थल तैयार करने के निर्देश दिये. 

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में सदर एसडीओ कुमार रजत, सहायक समाहर्ता आस्था शरण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, सदर डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: गुमला में सेना के जवान से 21.37 लाख रुपये की ठगी, एसपी-डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

ये भी पढ़ें: हजारीबाग: खेत देखने गए किसान की हाथियों के हमले में मौत, जंगल के पास मिला शव


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >