Ranchi Superstition Case : रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र के सरवा गांव में अंधविश्वास के नाम पर युवक को अमानवीय यातना देने के मामले में फरार चल रहे चारों आरोपियों ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. नरकोपी थाना कांड संख्या 14/26 के नामजद आरोपी चंपा उरांव, पत्नी बंधईन उरांव, पुत्र आनंद उरांव और विनोद उरांव ने पुलिस के लगातार दबाव के बाद सरेंडर कर दिया. आरोप है कि गांव के मजदूर अमित उरांव पर 20 हजार रुपये चोरी का शक जताते हुए आरोपियों ने अंधविश्वास के तहत उससे कसम खिलवाई और उसका हाथ गोबर मिले खौलते गर्म पानी में जबरन डुबो दिया. घटना में अमित गंभीर रूप से झुलस गया.
इसे भी पढ़ें: नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में झारखंड के गुदड़ी ने रचा इतिहास, पूर्वी भारत का नंबर-1 आकांक्षी प्रखंड बना
इसे भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी
