Ramdas Soren JMM Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये हैं झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

Ramdas Soren JMM Net Worth: झारखंड के शिक्षा मंत्री इस दुनिया में नहीं रहे. वह अपने पीछे करोड़ों की चल-अचल संपत्ति छोड़ गये हैं. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीट घाटशिला से 3 बार निर्वाचित होने वाले विधायक रामदास सोरेन दूसरी बार हेमंत सोरेन में कैबिनेट मंत्री बने थे. उनकी कुल चल-अचल संपत्ति कितनी है, पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी.

Ramdas Soren Net Worth: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये हैं. उनकी पत्नी के पास कितनी संपत्ति है. वह क्या काम करते थे. उनकी पत्नी क्या काम करतीं हैं. उन्होंने कितनी पढ़ाई की है. इन सभी सवालों का जवाब आपको हम यहां बतायेंगे.

रामदास सोरेन और उनकी पत्नी बिजनेसमैन

सबसे पहले आपको बताते हैं कि रामदास सोरेन खुद को बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं. उनकी पत्नी भी व्यवसाय करतीं हैं. कोनों की कमाई का जरिया व्यवसाय ही है.

Ramdas Soren JMM: रामदास ने बीए तक की पढ़ाई की

रामदास सोरेन ने बीए तक की पढ़ाई की है. वर्ष 1980 में उन्होंने बीपीएम हाई स्कूल, बर्मामाइंस जमशेदपुर से मैट्रिक की परीक्षा पास की. 1982 में एबीएम कॉलेज, गोलमुरी जमशेदपुर से इंटर (आईए) और वर्ष 1986 में जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1980 में ही झामुमो से जुड़ गये थे रामदास सोरेन

वर्ष 1980 से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राजनीति करने वाले रामदास सोरेन के 4 बैंक अकाउंट हैं. एक रांची में और 3 जमशेदपुर में. एसबीआई की डोरंडा शाखा में उन्होंने 18,52,135 रुपए (अक्टूबर 2024 तक) जमा कर रखे हैं.

रामदास सोरेन की कमाई

वित्तीय वर्षघोषित आय
2019-201132090
2020-211077700
2021-221162240
2022-231048560
2023-241101810
स्रोत : चुनाव आयोग

जमशेदपुर में पूर्व शिक्षा मंत्री के थे 4 बैंक अकाउंट

एसबीआई टेल्को, जमशेदपुर शाखा में 1,55,262 रुपए, बैंक ऑफ इंडिया घोड़ाबांदा, जमशेदपुर शाखा में 10,000 रुपए और इसी शाखा में एक और अकाउंट है, जिसमें 10,000 रुपए जमा हैं. इस तरह उनके 4 बैंक अकाउंट में कुल 20,27,397 रुपए जमा हैं. ये आंकड़े अक्टूबर 2024 के हैं.

सूरजमणि के जमशेदपुर में हैं 3 बैंक अकाउंट

जमशेदपुर में बैंक ऑफ इंडिया में उनकी पत्नी सूरजमणि के 3 बैंक अकाउंट हैं. एक अकाउंट में 15,671 रुपए, दूसरे में 76,309 रुपए और तीसरे में 1,43,454 रुपए जमा हैं. इस तरह इन तीनों बैंकों में कुल 2,35,434 रुपए जमा हैं. ये आंकड़े 8 अक्टूबर 2024 तक के हैं.

रामदास सोरेन की पत्नी की कमाई

वित्तीय वर्षघोषित आय
2021-22272290
2022-23304690
2023-24350790
स्रोत : चुनाव आयोग

रामदास की पत्नी के नाम पर 2 जीवन बीमा

रामदास सोरेन ने पत्नी के नाम पर 2 जीवन बीमा भी करवाये हैं. एक का प्रीमियम 4,782 रुपए है, तो दूसरे का 4,605 रुपए. एलआईसी के प्रीमियम का भुगतान तीन महीने में एक बार किया जाता है.

9.80 करोड़ की अचल और 54.32 लाख की चल संपत्ति

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला विधानसभा सीट से 3 बार निर्वाचित रामदास सोरेन के पास 54,32,840 रुपए की चल और 9,80,42,000 रुपए की अचल संपत्ति है. उन्होंने बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों से 32,93,952 रुपए का लोन भी ले रखा है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन नहीं रहे, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

Ramdas Soren Biography : 44 साल का राजनीतिक जीवन, ग्राम प्रधान से कैबिनेट मंत्री तक का सफर

Ramdas Soren News: 2005 में झामुमो से इस्तीफा देकर निर्दलीय लड़ गये थे विधानसभा चुनाव

रामदास सोरेन के निधन पर राज्यपाल,चंपाई ने दी श्रद्धांजलि, सीएम हेमंत सोरेन बोले- ऐसे नहीं जाना था रामदास दा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >