सिल्ली में रामायण पाठ यज्ञ अनुष्ठान का समापन

भक्तों की लगी भीड़

सिल्ली. प्रखंड के इतिहासा के बजरंगबली मंदिर परिसर में तीन दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुक्रवार को समापन हो गया. हवन-पूजन एवं कलश विसर्जन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति दी गयी. अनुष्ठान के दौरान झारखंड एवं बंगाल से आये रामायण मंडलियों ने चौपाई का पाठ किया. रामायण मंडली के कलाकारों ने आयोजन के दौरान अलग-अलग प्रसंगों पर आधारित भजन-कीर्तन की प्रस्तुति की. यज्ञ आयोजन में गांव के दिलीप कुमार महतो, मणिलाल महतो, रघुनाथ महतो, पिंकी देवी, हेमंती देवी, बुधनी देवी, पंचू देवी, नकुल चंद्र महतो, मनोरंजन महतो, पंकज कुमार महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >