निवारणपुर के श्रीराम जानकी मंदिर में हेमंत सोरेन ने कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ की पूजा-अर्चना.

Video: रामनवमी पर हनुमान की शरण में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन

Ram Navami: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामवमी के दिन पत्नी और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा की. इस अवसर पर उन्होंने राज्य के नागरिकों को रामनवमी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकांमनाएं दीं.

Hemant Soren Ram Navami Puja| झारखंड में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. सड़कों पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है. राज्य की प्रमुख शहरों में रामनवमी का जुलूस निकाला जा रहा है.

पूजा करने के बाद भगवान हनुमान को नमन करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजधानी रांची के मंदिर में रामनवमी की पूजा की. उन्होंने रांची के निवारणपुर स्थित प्रसिद्ध राम जानकी तपोवर मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

हनुमान मंदिर में पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झारखंड के लोगों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं. हेमंत सोरेन ने राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रामनवमी पर पजा-अर्चना करते हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन.

हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन ने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. भगवान श्रीराम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है.

रामनवमी के अवसर पर बजरंगबली की पूजा करते हेमंत सोरेन.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरी श्रद्धा, भक्ति, उत्साह, उमंग और खुशी के साथ हम रामनवमी महापर्व मना रहे हैं. यह भगवान श्रीराम के प्रति हमारी असीम श्रद्धा एवं आस्था का परिचायक है.

मंदिर में पूजा करते हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन.

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु तपोवन मंदिर में श्रीराम जानकी की पूजा करते हैं. हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें, रामनवमी महापर्व यही संदेश देता है.

श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ की पूजा.

श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओमप्रकाश शरण और सदस्य प्रणय कुमार, केंद्रीय समिति श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, श्रीराम-जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट तथा श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के कई अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

6 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक कर लें

खुशखबरी! रांची से राजस्थान के लिए समर स्पेशल ट्रेन, यहां चेक करें टाइम-टेबल और रूट

वक्फ बिल पर झारखंड में हंगामा है क्यों बरपा? एक-दूसरे पर तीर चला रहे कांग्रेस, भाजपा के नेता

ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >