राजीव अरुण एक्का समेत 4 आईएएस को प्रोन्नति, विनय चौबे, सुनील कुमार व राहुल पुरवार बने प्रधान सचिव

तीन अन्य आइएएस अफसरों को भी प्रधान सचिव के रैंक में प्रोन्नति दी गयी है. मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण और भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार को प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गयी है.

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी राजीव अरुण एक्का को प्रोन्नति देते हुए अपर मुख्य सचिव बनाया है. अब वह पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे. श्री एक्का पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव के पद पर थे. वह 1994 बैच के आइएएस अफसर हैं. वहीं तीन अन्य आइएएस अफसरों को भी प्रधान सचिव के रैंक में प्रोन्नति दी गयी है. मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण और भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार को प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गयी है. झारखंड के ये तीनों अधिकारी अपने ही विभाग में अब प्रधान सचिव के पद पर रहेंगे. उनके अतिरिक्त प्रभार भी यथावत रहेंगे. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >