Ranchi News : दो और तीन को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान

Ranchi News : मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि राज्य के कई हिस्सों में दो और तीन अप्रैल को बारिश हो सकती है.

रांची. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि राज्य के कई हिस्सों में दो और तीन अप्रैल को बारिश हो सकती है.इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. फिर चार अप्रैल से मौसम फिर शुष्क हो जायेगा. अभी राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेसि के आसपास है. ईद के दिन (सोमवार) भी राजधानी का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेसि के बीच रहने का अनुमान है.ईद के दिन मौसम शुष्क रहेगा. रविवार को भी राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि के आसपास रहा.सबसे अधिक गर्म बोकारो में रहा.वहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेसि के आसपास रहा.राजधानी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेसि के आसपास रहा

दो को पलामू व तीन को रांची में बारिश संभव

मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, दो अप्रैल को पलामू प्रमंडलवाले इलाके में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.तेज गति से हवा भी चल सकती है.दो को लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा में बारिश का अनुमान है. तीन अप्रैल को कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में हल्की बारिश हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >