झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि 8 से 10 फरवरी तक सुबह में कोहरा/धुंध छाया रहेगा. आंशिक बादल भी रहेंगे. 11 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा और इसकी वजह से बारिश भी होगी.

झारखंड में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पछुआ हवाओं की वजह से ठंड बढ़ जाती है. अभी आने वाले कई दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. इसकी वजह से ठंड बढ़ेगी.

झारखंड में छाया रहेगा कोहरा, होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि 8 से 10 फरवरी तक सुबह में कोहरा/धुंध छाया रहेगा. आंशिक बादल भी रहेंगे. 11 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा और इसकी वजह से बारिश भी होगी. झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की बात मौसम विभाग ने कही है.

Also Read: Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा झारखंड का मौसम, दो दिन इन जिलों में बारिश के आसार

गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद के मुताबिक, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देखा जा रहा है. इसके असर से झारखंड के इन चार जिलों में बारिश हो सकती है.

मनोहरपुर में 5.6 मिमी वर्षा होगी

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 5.6 मिलीमीटर वर्षा मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) में हुई. कुमारडुंगी में 1.4 मिलीमीटर, हाटगम्हरिया में 1.2 मिलीमीटर और चक्रधरपुर में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई.

Also Read: झारखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान

12 और 13 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना

राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.6 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. 12 और 13 फरवरी को उत्तरी तथा उससे सटे इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है.

रांची में 11 फरवरी तक कोहरा

राजधानी रांची के मौसम पूर्वानुमान की बात करें, तो 11 फरवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में मौसम शुष्क रहेगा. 9 फरवरी से 11 फरवरी के बीच सुबह में आंशिक बादल भी छाये रह सकते हैं.

Also Read: झारखंड का मौसम : सुबह-सुबह हुई बारिश ने बढ़ा दी ठंड, 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

अभिषेक आनंद ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण 11 फरवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है. 10 फरवरी को पलामू प्रमंडल वाले इलाके में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. 11 से इसी इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है.

5 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ा हुआ है तापमान

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ा हुआ है. ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है. कई जिलों में अभी भी बादल छाये हैं. यह एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रह सकता है. आसमान साफ होने पर तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिनों तक इन इलाकों में हो सकती है बारिश आपके जिले में कितना है आज का तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >