डीपी ज्वेलरी लूटकांड में बिहार के साथ बंगाल में भी छापेमारी

बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलरी में लूटकांड और फायरिंग के केस में रांची पुलिस की टीम ने बिहार के बाद बंगाल में भी छापेमारी शुरू कर दी है. इ

रांची. बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलरी में लूटकांड और फायरिंग के केस में रांची पुलिस की टीम ने बिहार के बाद बंगाल में भी छापेमारी शुरू कर दी है. इस दौरान संदिग्ध अपराधियों की तलाश की जा रही है. जिससे घटना में शामिल अपराधियों के बारे सुराग मिल सके. हालांकि खबर लिखने तक पुलिस ने किसी अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है. पुलिस के अनुसार घटना का जो सीसीटीवी फुटेज आया था, उसमें चारों अपराधी हेलमेट पहने हुए हैं. चेहरा स्पष्ट नहीं होने से किसी अपराधी की पहचान अभी नहीं हुई है. वहीं पुलिस को दूसरे स्थान से जांच के दौरान चार संदिग्ध लोगों के फोटो मिले थे. जिसके आधार पर पुलिस को सुराग मिले थे कि घटना में शामिल अपराधी बिहार और पश्चिम बंगाल के हो सकते हैं. छापेमारी के दौरान बिहार में जांच के क्रम में रांची पुलिस को जानकारी मिली है कि बिहार के जिस एक अपराधी के बारे पुलिस को संदेह था, वह पहले ही जेल में बंद है. वहीं दूसरे अपराधियों के बारे सत्यापन किया जा रहा है. इसके अलावा बंगाल के अपराधियों का लिंक होने की जानकारी मिलने के बाद टीम को वहां भेजा गया है. लेकिन अभी घटना में शामिल किसी अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >