रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट
Ranchi News: गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी माने जाने वाले राहुल राणा को कोर्ट से झटका लगा है. राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और रांची पुलिस का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने राहुल राणा को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी.
कोर्ट ने नहीं दी राहत
राहुल राणा की ओर से अधिवक्ता सुजय दयाल के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. राहुल फिलहाल पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार है.
गंभीर आरोपों में नाम
राहुल राणा पर गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने और रंगदारी के नेटवर्क में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं. रांची पुलिस को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के होटल टीटॉस में एक वेटर की हत्या के मामले में राहुल राणा की तलाश है.
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन
यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी
यह भी पढ़ें: रांची में सुबह-सुबह घना कोहरा, 19-20 अप्रैल को झारखंड के इन जिलों में लू का अलर्ट
