सरायकेला में मोबाइल देख रहे युवक के ऊपर गिरी आसमानी बिजली, हुई मौत

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला के रुगड़ी साही गांव में मोबाइल चला रहे 23 साल के युवक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला के सरायकेला थाना अंतर्गत रुगड़ी साही गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां मोबाइल चला रहे एक युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. 

अचानक बदला मौसम 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए. इसी दौरान बिजली गिरने लगी. अपने घर मे बैठ कर गांव के युवक श्याम हेम्ब्रम मोबाइल चला रहा था. अचानक खिड़की की ओर से आसमानी बिजली उसके ऊपर गिरी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. 

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव चले गए. बिजली गिरने से मृतक का पूरा शरीर काला पड़ गया था. घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. 

मजदूरी करता था मृतक

मृतक मजदूरी का काम करता था. इसके साथ ट्रेक्टर भी चलाता था. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >