लातेहार में अनोखी शादी: कोर्ट के आदेश पर पुलिस निगरानी में सात फेरे

Latehar News: लातेहार में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां सात वर्षों से साथ रह रहे प्रेमी जोड़े का विवाह अदालत के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले में अदालत के आदेश के बाद प्रेमी युगल का गुरुवार को पुलिस सुरक्षा में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया. दोनों सात साल से साथ रह रहे थे और उनका एक बेटा भी है. परिवार की असहमति के बाद मामला अदालत पहुंचा था. 

संपन्न हुआ विवाह

दोनों का विवाह लातेहार के अंबाकोठी स्थित प्राचीन देवी मंडप में पुजारी दिलीप शुक्ला ने हिंदू रीति-रिवाज से कराया. इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. 

सात वर्षों से साथ रह रहे थे दोनों, एक पुत्र भी है

जानकारी के अनुसार चंदवा थाना कांड संख्या 44/26 में पीड़िता सीमा कुमारी (पिता बीरबल लोहरा, भूसाढ़, लातेहार) ने मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया था कि आरोपी रामपाल गंझू (पिता विशेश्वर गंझू, तुपी चंदवा) के साथ उनका सात वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों एक साथ रह रहे थे. इस दौरान उनका एक पुत्र भी हुआ. 

परिवार के विरोध के बाद पहुंचा मामला थाने तक

बताया गया कि आरोपी के परिवार वालों ने पीड़िता को अपनाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद सीमा कुमारी ने चंदवा थाना में मामला दर्ज कराया. इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंचा. 

आपसी सहमति से विवाह के लिए अदालत में दिया आवेदन

बाद में पीड़िता ने अदालत में आपसी सहमति से विवाह कराने के लिए आवेदन दिया. मामले की सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमारी जीव की अदालत ने दोनों पक्षों को विवाह करने का आदेश पारित किया. 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >