हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

महुआडांड़. प्रखंड के पोटमाडीह (खजुरतला) में परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल ग्रामीण हॉकी टूर्नामेंट का गुरुवार को शुरू हुआ. इसका उद्घाटन ग्राम प्रधान एवं खेल समिति के सदस्यों ने किया. पहला मैच सुग्गी बनाम पोटमाडीह के बीच खेला गया. जिसमें सुग्गी की टीम ने एक गोल से विजयी हुई. दूसरा मैच दुबारा पोटमाडीह बनाम सुग्गी के बीच खेला गया. जिसमें कोई टीम गोल नहीं कर पायी. इसका निर्णय पेनाल्टी से हुआ. इसमें पोटमाडीह 3-2 गोल से विजय हुई. मौके पर खेल समिति के अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण खेल हुनर निखारने एवं एक प्लेटफार्म प्रदान करने का हमारा यह एक प्रयास है. सभी खेल प्रेमियों से विशेषकर लातेहार जिला के महुआडांड़, गारु, बरवाडीह के आसपास के गांव एवं गुमला जिला के डुमरी, चैनपुर बरवे एरिया के खिलाड़ियों से अपनी टीम लेकर आयोजन में भाग लेने की अपील की है. हॉकी टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण 21 तक

महुआडांड़. प्रखंड क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को हॉकी के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फादर मैकनामारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय संत जोसेफ स्कूल के मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमें अपनी खेल कुशलता का प्रदर्शन करेंगी. समिति ने बताया कि इच्छुक टीमें 21 अप्रैल तक अपना नामांकन करा सकती हैं. टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए 501 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है. प्रवेश शुल्क संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय में जमा किया जा सकता है. टूर्नामेंट के विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी दिया जायेगा. उन्होंने अधिक से अधिक टीमों से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >