भतीजे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

भतीजे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

बालूमाथ़ थाना क्षेत्र के भगिया ग्राम में गुरुवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 57 वर्षीय धनेश्वर राम (पिता- स्व. दिलु राम) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, धनेश्वर राम के भतीजे विक्की की आगामी 24 अप्रैल को शादी होने वाली है. वह गांव में इसी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान ईंट लदे एक ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया. ट्रैक्टर का चक्का शरीर पर चढ़ जाने के कारण घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. धनेश्वर ही पूरे परिवार के अभिभावक की जिम्मेदारी निभा रहे थे : इस हृदयविदारक घटना के बाद जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां अचानक मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2015 में बड़े भाई की मृत्यु के बाद धनेश्वर ही पूरे परिवार के अभिभावक की जिम्मेदारी निभा रहे थे. वह अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. इधर, सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. जेपीएससी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर ब्रीफिंग आयोजित

लातेहार. जिला समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जेपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की. उन्नेहों बताया कि 19 अप्रैल को जिले के 13 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी. अभ्यर्थियों का प्रवेश व बायोमेट्रिक सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जबकि कक्ष में प्रवेश 9:30 बजे तक अनिवार्य है. डीसी ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रेटों को दिशा-निर्देशों के सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया. सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, एसी रामा रविदास सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >