लातेहार नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास : महेश सिंह
लातेहार नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास : महेश सिंह
लातेहार. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन (राजहार क्षेत्र) में क्लीन एंड ग्रीन लातेहार मिशन के तहत सीजीएलएम सेंटर का उद्घाटन किया. मौके पर वार्ड पार्षद विमला देवी मुख्य रूप से मौजूद थीं. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि लातेहार नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. लेकिन इसमें सामुहिक सहयोग भी आवश्यक है. उपाध्यक्ष श्री रंजन ने कहा कि हम सबों का दायित्वों है कि हम नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाये. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि इस सीजीएलएम सेंटर के उद्घाटन के बाद शहर के माको चौक से पंचमुखी मंदिर तक डोर-टू-डोर जैविक, अजैविक कचरा उठाव का कार्य किया जाएगा. उन्होंने बताया कि उक्त रुट में संबंधित हाउसहोल्ड को वेस्ट कलेक्शन हेतु बालटी उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर सहायक अभियंता कुमार रवि, गौरव दास, पंकज यादव, सोनू सिंह व अजय तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे. भाजपा मंडल कमेटी ने बाबा साहेब की जयंती मनायी
मनिका. भारतीय जनता पार्टी मंडल कमेटी ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी. मौके पर भाजपा नेताओं ने अंबेडकर चौक पर डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान भारत माता की जय, डॉ भीमराव आंबेडकर अमर रहे व वंदे मातरम आदि के नारे लगायें. सभी ने कहा कि बाबा साहब के जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, जिला मंत्री कौशल किशोर प्रसाद, विश्वनाथ राय, जयराम राय, बबन पासवान, गायत्री देवी, उषा देवी, संतोष दुबे, दरोगी यादव, श्रवण यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.