झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा : मार्ग, समय, तारीख एवं पड़ाव तय करने पाकुड़ गई टीम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर तीन दिन तक संताल परगना क्षेत्र में रहेंगे और न्याय यात्रा को सफल बनाने की तैयारी करेंगे. कार्यक्रम का पूरा खाका प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर के समक्ष रखेंगे.

झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम बुधवार (24 जनवरी) को पाकुड़ रवाना हुई. यह टीम यात्रा का मार्ग, किस समय और किस दिन राहुल गांधी किस जिले में प्रवेश करेंगे, कहां उनके कार्यक्रम होंगे, इसकी विस्तृत रूपरेखा तय करेगी. टीम यह भी निश्चित करेगी कि राहुल गांधी को कब-कब कहां-कहां विश्राम करना है. इसकी तैयारी से लेकर राहुल गांधी की यात्रा की सफलता का पूरा रोडमैप टीम तैयार करेगी. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि नेताओं का दल रांची से इरबा चुट्टूपालू घाटी, चट्टी बाजार, रामगढ़, रजरप्पा, जरीडीह, चास, बोकारो, धनबाद, गोविंदपुर, देवघर होते हुए दुमका पहुंचा. इस क्रम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ठहरने की जगह, सभा हेतु स्थल का चयन, प्रचार-प्रसार की सारी व्यवस्था की पूरी समीक्षा की गई.

तीन दिन संताल परगना में रहेंगे राजेश ठाकुर

समीक्षा के क्रम में यात्रा मार्ग में पड़ने वाले जिलों के अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं से भी पूरी जानकारी ली. राजेश ठाकुर ने सभी को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए. कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर तीन दिन तक संताल परगना क्षेत्र में रहेंगे और न्याय यात्रा को सफल बनाने की तैयारी करेंगे. कार्यक्रम का पूरा खाका प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर के समक्ष रखेंगे. प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में सफलता के नए आयाम गढ़ेगी.

Also Read: झारखंड : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राजेश ठाकुर-आलमगीर व सुबोध भी हुए शामिल
राजेश ठाकुर के साथ पाकुड़ गए हैं ये लोग

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल दल में प्रमुख रूप से रवींद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक, अजय नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा, रियाज अंसारी, गजेंद्र सिंह, पप्पू अजहर शामिल हैं. सोनाल शांति ने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बुधवार को रांची से प्रस्थान करने के बाद इरबा में छोटानागपुर रीजनल हैंडलूम वीवर्स को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के कार्यालय में दिवंगत हाजी अब्दुल रज्जाक अंसारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. ज्ञात हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पाकुड़ के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगी. यात्रा के फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करने की उम्मीद है. उनकी यात्रा गुरुवार (25 जनवरी) को पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी.

Also Read: झारखंड में धनबाद से शुरू होगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, 804 किमी की करेंगे यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >