रेडियो खांची ने 650 ऑडियो लेक्चर्स की बनायी लाइब्रेरी

रांची : लॉकडाउन के दौरान रांची विवि के कम्युनिटी रेडियो खांची ने 26 विषयों में 650 लेक्चर्स की एक ऑडियो लाइब्रेरी बनायी है. इस ऑडियो को रेडियो के यू ट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया है.

रांची : लॉकडाउन के दौरान रांची विवि के कम्युनिटी रेडियो खांची ने 26 विषयों में 650 लेक्चर्स की एक ऑडियो लाइब्रेरी बनायी है. इस ऑडियो को रेडियो के यू ट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया है. इसमें टीआरएल के नौ विषयों में 114 से अधिक लेक्चर अपलोड हैं. वहीं, प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक विभिन्न विषयों के लेक्चर का प्रसारण भी किया जा रहा है. कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर रेडियो खांची की स्थापना की गयी है वह अपने उद्देश्य में पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है.

रेडियो प्रसारण करनेवाली टीम में रेडियो के निदेशक डॉ आनंद ठाकुर, सानू प्रतीक टोपनो, प्रदीप कुमार, कुमार संभव सहित अन्य को बधाई दी है.अलग-अलग विषयों के हैं लेक्चरऑडियो लाइब्रेरी में ज्योग्राफी में तीन, होम साइंस में एक, एमसीए में एक, बीबीए में चार, फैशन डिजाइनिंग में दो, समाजशास्त्र में 13 गणित में 6, संस्कृत में 15 , उर्दू में 12 , जियोलॉजी में चार , कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस में दो, एमबीए में आठ, साइकोलॉजी में 14 , बंगाली में नौ, एंथ्रोपोलॉजी में 26 कॉमर्स में 15 , इंग्लिश में नौ, फिलासफी में 18, इकोनॉमिक्स में चार, फिजिक्स में 31, केमेस्ट्री में पांच, जूलॉजी में 15, पॉलिटिकल साइंस में 17, हिस्ट्री में 25, योग में 43, बाॅटनी में 63, बीएड में 22 लेक्चर हैं. रेडियो खांची के यू ट्यूब चैनल के लगभग 2700 सब्सक्राइबर हैं. वहीं अब तक इसे 67500 लोगों ने देखा है और यह 15 सौ घंटे सुना गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >