Punjab Flood: बाढ़ से कराह रहे पंजाब के लोगों की सलामती के लिए रांची में सजा विशेष दीवान, वाहेगुरु जी से की अरदास

Punjab Flood: बाढ़ से कराह रहे पंजाब के लोगों की सलामती के लिए रांची की कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में आज रविवार को विशेष दीवान सजाया गया. रोजाना सजने वाले सुबह के दीवान में सुबह 8.30 बजे से साध संगत द्वारा श्री जपुजी साहिब का सामूहिक पाठ पढ़ा गया. गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने वाहेगुरु जी से पंजाब के लोगों की सलामती के लिए अरदास की.

Punjab Flood: रांची-प्राकृतिक आपदा (बाढ़) से जूझ रहे पंजाब के लोगों की सलामती के लिए आज रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा (कृष्णा नगर कॉलोनी) में विशेष दीवान सजाया गया. गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी में रोजाना सजने वाले सुबह के दीवान में सुबह 8.30 बजे से साध संगत द्वारा श्री जपुजी साहिब का सामूहिक पाठ पढ़ा गया. गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने वाहेगुरु जी से प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब के लोगों की सलामती के लिए अरदास की.

बाढ़ से पंजाब की स्थिति भयावह-अर्जुन देव मिढ़ा


सत्संग सभा के प्रधान अर्जुन देव मिढ़ा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब में बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है. पंजाब जलसैलाब में डूब गया है. बाढ़ की विभीषिका से लोग कराह रहे हैं. कई लोगों की जान चली गयी है. 1900 से ज्यादा गांवों में पानी भरा हुआ है. करीब चार लाख की आबादी बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुई है. 21 हजार लोगों को बाढ़ में डूबने से बचाकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा चुका है, लेकिन बाढ़ की मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है. वाहेगुरु जी की मेहर से सब कुछ जल्दी ठीक होने की कामना है.

ये भी पढ़ें: Encounter News: चाईबासा में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर

दीवान में ये थे उपस्थित


आज के दीवान में सुरेश मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, मोहन काठपाल, हरीश मिढ़ा, रमेश पपनेजा, इंदर मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राकेश गिरधर, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, ममता थरेज़ा, बिमला मिढ़ा समेत अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: झारखंड में आज रात दिखेगा ‘लाल चांद’ का नजारा, जानिए टाइमिंग और खास बातें

ये भी पढ़ें: Jharkhand Foundation Day: अरिजीत सिंह और प्रियंका चोपड़ा समेत देश-विदेश के कलाकारों को बुलाने की तैयारी, इन नामों पर हो रहा विचार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >