डाक विभाग का जनजागरण अभियान

पूर्वी अनुमंडल डाक विभाग के द्वारा अनगड़ा स्थित आरटीसी पब्लिक स्कूल में जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया.

अनगड़ा. पूर्वी अनुमंडल डाक विभाग के द्वारा अनगड़ा स्थित आरटीसी पब्लिक स्कूल में जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक निरीक्षक चंदन कुमार ने की व संचालन बीएमएस के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक ने किया. मुख्य अतिथि सीओ राजू कमल, प्रमुख दीपा उरांव, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने लोगों को डाकघर में धन सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया. मौके पर डाक विभाग के बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएलआई, आरपीएलआई, ऑनलाइन योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने डाकघर के बचत खाते को ””””भाग्य विधाता”””” बताते हुए कहा कि इसके जरिए किसान सम्मान, विभिन्न पेंशन व मंईयां सम्मान जैसी डीबीटी योजनाओं का सीधा लाभ लिया जा सकता है. साथ ही पीएम सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन, बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना और कम प्रीमियम वाले डाक जीवन बीमा की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर पंचायत प्रतिनिधि राजेंद्र बेदिया, हिरदु उरांव, कविता देवी, दुर्गा महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >