अनगड़ा. जर्जर हेसल-सीआइटी-बाहेया-उलातु-चुरनी फॉल मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को दूसरे दिन भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में महिलाएं भी आंदोलन में शामिल हुईं. जेएलकेएम नेता महतो उर्फ मार्शल और सूरज नारायण महतो समेत अन्य लोगों ने आंदोलन को समर्थन दिया.
पुलिस के समझाने पर समाप्त हुआ जाम
सड़क जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया. इस दौरान सहमति बनी कि जब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्र का औद्योगिक संस्थान सड़क के गड्ढों की भराई कर मार्ग को आवागमन के योग्य बनाये रखेगा.
पांच किमी सड़क के लिए 5.77 करोड़ की स्वीकृति
विधायक कार्यालय के अनुसार, सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. करीब पांच किमी सड़क के निर्माण पर 5.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे. कार्यालय के अनुसार जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
