पेयजल की समस्या को लेकर सिल्ली के ग्रामीणों ने दिया धरना

महली टोला के कुछ लोग पेयजल संकट को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया.

सिल्ली. सिल्ली प्रखंड की मुरी पश्चिमी पंचायत के तिरला ग्राम के महली टोला के कुछ लोग पेयजल संकट को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. महिलाओं ने जल की समस्या को लेकर बीडीओ के नाम पंचायत सेवक को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. महिलाओं ने कहा कि पेयजल संकट गहराता जा रहा है. इलाके में लगी दो जलमीनार पिछले तीन महीनों से खराब पड़ी हैं. आरोप है कि जलमीनार की मरम्मत का काम शुरू करने की कोशिश की गयी, लेकिन जमीन विवाद के कारण मालिक विरोध कर रहा है और मरम्मत करने नहीं दे रहा है. इस वजह से महली टोला के करीब 70 घरों को पानी नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर वे कई बार मुखिया समेत अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं. जनता दरबार में भी शिकायत दर्ज करायी गयी, लेकिन अब तक समाधान नहीं मिला है. इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया सम्बत ने कहा कि जमीन विवाद के कारण मरम्मत नहीं हो पा रही है. इसलिए जलमीनार को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है. ऐसी भी सूचना है कि पानी के अभाव में ग्रामीण तालाब का पानी उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे कई लोग बीमार भी पड़ रहे हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >