पार्क बंद किये जाने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

मुरी स्थित टुंगरी पार्क को वन विभाग द्वारा मेटेनेंस के नाम पर बंद करने के बाद सोमवार को स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये.

सिल्ली. मुरी स्थित टुंगरी पार्क को वन विभाग द्वारा मेटेनेंस के नाम पर बंद करने के बाद सोमवार को स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये. स्थानीय महिलाओं एवं लोगों ने गणतंत्र दिवस के दिन पार्क के गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि टुंगरी पार्क मात्र पार्क नहीं है. इस टुंगरी पर ग्राम देवता की पुरखों से पूजा होती है. इसके अलावा शिव जी का विशाल मंदिर है. 70 फीट ऊंचा तिरंगा भी लहराता है. आसपास के कई गांवों के लोग दोनों जगहों पर नियमित पूजा करते हैं. वन विभाग ने मेंटेनेंस के नाम पर इसे बंद करके ग्रामीणों की आस्था पर चोट पहुंचाया गया है. इसके बाद विभाग के लोगों को गेट खोलने के लिए बाध्य होना पड़ा. विभाग के वनपाल जय प्रकाश साहू एवं गौतम बोस की मौजूदगी में गेट को खोल दिया गया.

क्या है मामला:

टुंगरी पार्क के ऊपरी हिस्से पर काफी पुराने समय से ग्राम देवता, शिवजी एवं दुर्गा मंदिर स्थापित है. अलावा 70 फीट ऊंचे तिरंगा भी लगाया गया है. पार्क में लोग सबेरे योग व्यायाम, मॉर्निंग वॉक तथा दिन में भी लोग घूमने आते हैं. इधर, वन प्रमंडल कार्यालय रांची से पत्रांक 101 दिनांक 09.012026 के माध्यम से 25 और 26 जनवरी को पार्क को गणतंत्र दिवस के मौके पर कोई अनधिकृत व्यक्ति कोई कार्यक्रम नहीं कर सके, इसलिए गेट को वेल्डिंग करके बंद करने का आदेश दे दिया. विभाग द्वारा 25 जनवरी को ही इसे बंद कर दिया गया था, इसके बाद पार्क के भीतर पूजा पाठ घूमना फिरना अब बाधित हो गया. इस मामले को लेकर 26 जनवरी को कुछ ग्रामीणों ने गोलबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >